Jahanabad News: शीघ्र कार्रवाई के आश्वासन पर पार्षदों ने समाप्त किया बेमियादी धरना
Jahanabad News: एसडीएम ने कहा- तीन दिनों के भीतर विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट, एसडीएम ने कहा- तीन दिनों के भीतर विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट

Jahanabad News: एसडीएम ने कहा- तीन दिनों के भीतर विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट नगर पार्षदों का शिष्टमंडल डीएम को दिया मांग पत्र जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) दीनानाथ सिंह पर कथित मनमानी कर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने और शहर का विकास अवरुद्ध रखने के आरोप को लेकर वार्ड पार्षद संघ के द्वारा शुरू किया गया अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को चौथे दिन समाप्त हो गया।
धरने का समापन
वार्ड पार्षद संघ के अध्यक्ष संजय कुमार यादव के नेतृत्व में सशक्त स्थाई कमेटी के सदस्य संजीव कुमार बबलू, पार्षद संजय गुप्ता, सत्येंद्र दास के अलावे महिला पार्षदों का एक शिष्टमंडल डीएम छिरिड वाई भूटिया से मिलकर मांगों से संबंधित मांग - पत्र उन्हें सौंपा। जिलाधिकारी ने नगर पार्षदों की बातों को गंभीरता से सुना।
डीएम का आश्वासन
उनके निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा धरना स्थल पर गए। एसडीएम ने बताया कि मांगों से संबंधित सभी बिन्दुओं पर अति शीघ्र जांच करा तीन दिनों के भीतर संबंधित रिपोर्ट नगर विकास विभाग के पास भेजने का आश्वासन दिया गया है। डीएम - एसडीएम के आश्वासन के बाद नगर पार्षदों ने अपने आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा की।
भ्रष्टाचार की जांच
एसडीओ ने यह भी बताया कि वार्ड पार्षद संघ ने धरना प्रारंभ करने के बाद विकास से संबंधित योजनाओं की निविदा भेजने में नगर बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के विरुद्ध कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा धरनार्थी नगर पार्षदों के साथ भेदभाव बरतने का आरोप लगाया है, इसकी भी जांच कराई जाएगी और संपूर्ण रिपोर्ट विभाग के पास भेजी जाएगी। वार्ड पार्षद संघ के इस आंदोलन में मुख्य पार्षद रूपा देवी और उप मुख्य पार्षद पिंटू कुमार भी कार्यपालक पदाधिकारी के रवैए का विरोध किया और भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगा संघ के आंदोलन में लगातार शामिल रहे। फोटो- 13 जुलाई जेहाना- 13 कैप्शन- शहर स्थित कलेक्ट्रेट में सोमवार को डीएम छिरिड वाई भूटिया को अपना मांग पत्र देते वार्ड पार्षद।


