मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Mar 06, 2026 10:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share

रतनी, निज संवाददाताघायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकूराबाद में कराया गया। इस संबंध में घायल के पिता पंडितपुर गांव निवासी रंजय बिन्द ने पांच लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज

रतनी, निज संवाददाता शकूराबाद थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव में गुरुवार की शाम हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकूराबाद में कराया गया। इस संबंध में घायल के पिता पंडितपुर गांव निवासी रंजय बिन्द ने पांच लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अपने आवेदन में सूचक ने उल्लेख किया है कि गुरुवार की शाम करीब 6 बजे मेरा बेटा 18 वर्षीय बेटा कल्लू बिन्द क्रिकेट खेलकर घर लौट रहा था तभी गांव के ही दक्षिण तरफ मठ पर बैठे कुछ लोगों ने मेरे बेटे का मोबाइल छीन लिया और मारपीट करने लगे।

उन लोगों ने मेरा बेटा कल्लू बिन्द को मारपीट कर माथा भी फोड़ दिया। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।