होली के पहले हुई मारपीट में दर्जन भर लोग घायल
स्थानीय अस्पताल में कराया गया इलाज , घोसी थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में होली के पहले हुई मारपीट की घटनाओं में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।

स्थानीय अस्पताल में कराया गया इलाज घोसी, निज संवाददाता घोसी थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में होली के पहले हुई मारपीट की घटनाओं में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। थाना क्षेत्र के चूनापुर गांव में हुई मारपीट में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। वहीं खिरौटी गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए जिसे इलाज को लेकर घोसी पीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं नौसहारा गांव में हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए जिसे बेहतर इलाज को लेकर जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। इस मामले में पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए रामाश्रय यादव नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया।
वहीं मुड़ला बिगहा गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज को लेकर घोसी पीएचसी में भर्ती कराया गया। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी कोई लेकर अलग-अलग आवेदन दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



