आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, कोचिंग संचालक सहित आठ लोग घायल

Mar 05, 2026 11:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share

अरवल, निज संवाददाता। सभी जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, कोचिंग संचालक सहित आठ लोग घायल

अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के प्रसादी इंग्लिश बाजार में आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई है जिसमें दोनों पक्षों के तरफ से आठ लोग जख्मी हुए हैं। सभी जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। एक तरफ से कोचिंग संचालक ललेश कुमार, रंजीत कुमार, संतोष कुमार, प्रियंका कुमारी एवं राखी कुमारी जख्मी हैं जिसमें तीन लोगों को गंभीर चोटें लगी है एवं दो मामूली रूप से जख्मी हैं। दूसरे तरफ से धर्मेंद्र कुमार, सुनील कुमार एवं रीना देवी जख्मी हैं। सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। इस संबंध में जख्मी कोचिंग संचालक लालेश कुमार ने बताया कि मेरे कोचिंग के ऊपर यह सभी लोग बैठे हुए थे।

होली के दिन शाम में मना करने पर हमारे साथ झड़प कर दिया। उसके बाद सुबह में स्कॉर्पियो से आकर मारपीट किया गया है। उन्होंने बताया कि मेरे बच्चों को ले जा रहा था इसके विरोध करने पर हमें और हमारे परिवार के सदस्यों के साथ पत्नी के साथ मारपीट किया है। दूसरे पक्ष से जख्मी में से रीना देवी ने बताया कि पूर्व के आपसी रंजिश एवं जमीन का विवाद चल रहा है जिसमें मारपीट की घटना हुई है। तीन लोगों को के साथ मारपीट की गयी है। जिसमें दो लोगों को विशेष इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है। इस संबंध में सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि प्रसादी इंग्लिश में आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई है। दोनों तरफ से मारपीट में जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया है साथ ही दोनों तरफ से लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। दोनों आवेदन को पुलिस पदाधिकारी भेज कर जांच की जा रही है जांचों के बाद विधि संवत कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।