Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsViolent Clash in Arwal Eight Injured in Dispute Over Extortion
दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, आठ लोग हुए घायल

दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, आठ लोग हुए घायल

संक्षेप:

घायलों का सदर अस्पताल में कराया गया इलाज , सदर थाना क्षेत्र के प्रसादी इंग्लिश के समीप नेयाज हुसैन बिगहा में शुक्रवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें आठ लोग घायल हो गए।

Nov 29, 2025 09:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

घायलों का सदर अस्पताल में कराया गया इलाज घायलों के बयान पर मामला दर्ज कर आगे की जा रही कार्रवाई अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के प्रसादी इंग्लिश के समीप नेयाज हुसैन बिगहा में शुक्रवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें आठ लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष से ललित कुमार उर्फ ललन यादव, राजकुमार एवं मालती सिंह शामिल हैं। सभी जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घायल ललित कुमार उर्फ ललन यादव ने बताया कि हम लोग अपने पाइप की फैक्ट्री के पास बैठे हुए थे। इसी दौरान कुछ लोग लाठी दंडे लेकर अचानक हम लोगों पर हमला कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मारपीट में मेरा सर फट गया है एवं पत्नी को भी गंभीर चोट लगी है। उन्होंने बताया कि हम लोगों से फैक्ट्री को बंद करने एवं रंगदारी की मांग की जाती है। रंगदारी नहीं देने के कारण मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं दूसरे पक्ष से भी मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में अनिल कुमार यादव, ओम प्रकाश यादव, उपेंद्र कुमार यादव ,पप्पू कुमार यादव एवं संजय यादव शामिल हैं। मारपीट के बाद घटनास्थल पर सदर थाने की पुलिस पहुंचकर पूरी मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि सभी जख्मी का सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। जख्मी के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फोटो- 29 नवम्बर अरवल- 05 कैप्शन- अरवल सदर थाना क्षेत्र के प्रसादी इंगलिश के समीप नेयाज हुसैन बिगहा में शनिवार को हुई मारपीट के बाद सदर अस्पताल में ष्घायलों का इलाज करते चिकित्सक।