Jahanabad News: पानी को लेकर ग्रामीणों ने की सड़क जाम

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

Jahanabad News: पानी को लेकर ग्रामीणों ने की सड़क जाम पानी को लेकर ग्रामीणों ने की सड़क जाम पानी को लेकर ग्रामीणों ने की सड़क जाम पानी को लेकर ग्रामीणों ने की सड़क जाम

Jahanabad News: पानी को लेकर ग्रामीणों ने की सड़क जाम

Jahanabad News: एक घंटा तक घोसी- धामपुर सड़क पर आवागमन रहा बाधित स्थानीय लोगों के समझाने बुझाने के बाद ग्रामीण माने घोसी, निज संवाददाता घोसी थाना क्षेत्र के डहरपुर गांव के समीप नल जल के द्वारा पानी की सप्लाई नहीं किए जाने के कारण गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार को सड़क जाम कर दिया जिसके कारण करीब एक घंटे तक सड़क पर आवागमन बाधित हो गई। इस संदर्भ में ग्रामीणों का बताना है कि वाटर लेवल नीचे जाने के कारण गांव के ज्यादातर चापाकल बंद पड़े हैं ऐसे में उन लोगों का एक ही विकल्प नल जल था। वह भी खराब होने के कारण पानी देना बंद कर दिया है। लोग पानी को लेकर अगल-बगल के समर्थवान समर्सिबल पंप लगाए लोगों के पास जाकर आरजू मिनत कर रहे हैं ताकि उनका प्यास बुझ सके।

समस्या की जानकारी

ग्रामीणों का बताना था कि नल-जल में खराबी को लेकर कई बार विभाग को कहा गया है लेकिन अब तक उसका कोई निराकरण नहीं निकला। लोगों ने बताया कि समस्या का समाधान नहीं होते देखा वे लोग सड़क पर उतर गए ताकि समस्या की सूचना वरीय पदाधिकारी तक पहुंच सके। इस संदर्भ में घोसी थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण समस्या को लेकर सांकेतिक रूप में सड़क पर आए थे जो उनके पहुंचने का पहले ही वह लोग सड़क जाम हटा दिया था। 14 अगस्त जेहाना- 16 फोटो कैप्सन- घोसी के डहलपुर गांव के पास शुक्रवार को पानी को लेकर सड़क जाम करते ग्रामीण

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦ग्रामीणों ने सड़क जाम क्यों किया?−
घोसी थाना क्षेत्र के डहरपुर गांव में नल जल की सप्लाई नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने सड़क जाम किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsजहानाबादJahanabad News: पानी को लेकर ग्रामीणों ने की सड़क जाम