Jahanabad News: बिजली की समस्या को ले ग्रामीणों ने की सड़क जाम

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता।सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बिजली विभाग के लापरवाही के कारण लाइन काट दिया जाता है जिससे शाम के समय बच्चों को पठन-पाठन एवं खेती करने में काफी परेशानी हो रही है।

Jahanabad News: बिजली की समस्या को ले ग्रामीणों ने की सड़क जाम

Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के नारायणपुर पंचायत अंतर्गत सलेमपुर गांव के ग्रामीणों ने बिजली की समस्या को लेकर मंगलवार को गांव के समीप घेजन- शकुराबाद मुख्य सड़क मार्ग को मोटरसाइकिल पर लकड़ी रखकर जाम कर दिया तथा विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

गांव की समस्या

सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बिजली विभाग के लापरवाही के कारण लाइन काट दिया जाता है जिससे शाम के समय बच्चों को पठन-पाठन एवं खेती करने में काफी परेशानी हो रही है। कई बार इसकी शिकायत विद्युत विभाग से की गई है। लेकिन समस्या का निदान नहीं किया जा रहा है। उग्र ग्रामीणों ने सड़क जामकर विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान सड़क लगभग आधे घंटे तक जाम रहा। जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की कतार लगी रही।

जाम हटने के बाद

हालांकि लगभग आधे घंटे बाद गांव के ही ग्रामीण पहुंचे और अपने वाहन को पार करने का प्रयास करने लगे। इस दौरान मामूली नोक झोक लोगों से हुई इसके बाद स्वत: जाम को हटा दिया गया। जाम हटते ही सड़क के दोनों तरफ वाहनों का आवागमन प्रारंभ हो गया। फोटो- 14 जुलाई जेहाना- 02 कैप्शन- प्रखंड के नारायणपुर पंचायत अंतर्गत सलेमपुर गांव के समीप मंगलवार को बिजली की समस्या को लेकर सड़क जाम करते ग्रामीण।

सामान्य प्रश्न

ग्रामीणों ने किस समस्या के कारण सड़क जाम किया?
ग्रामीणों ने बिजली की समस्या के कारण सड़क जाम किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।