केजरीवाल को न्यायालय से बरी होने पर निकाला गया विजय मार्च
अरवल, निज संवाददाता। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को न्यायालय द्वारा बरी किए जाने पर अरवल विकास मंच के बैनर तले शनिवार को शहर में विजय मार्च निकाला गया।

अरवल, निज संवाददाता। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को न्यायालय द्वारा बरी किए जाने पर अरवल विकास मंच के बैनर तले शनिवार को शहर में विजय मार्च निकाला गया। मार्च को संबोधित करते हुए मनोज सिंह यादव ने कहा कि सीबीआई भारत का प्रतिष्ठित जांच एजेंसी है। लेकिन इस प्रकार दुरुपयोग करके ईमानदार नेता को बेईमान बनाकर मुख्यमंत्री रहते हुए 6 महीना जेल भेज कर बदनाम कर दिल्ली के चुनाव में अरविंद केजरीवाल को हराने का काम किया। लेकिन न्यायालय ने अरविंद केजरीवाल को एवं उनके सभी साथियों को आम आदमी पार्टी के नेताओं को बरी कर दिया। इससे साबित हो गया है कि अरविंद केजरीवाल बेहद अच्छे इंसान और ईमानदार हैं।
ऐसे नेता को देश में अरविंद केजरीवाल को जरूरत है। विजय मार्च में भाग लेने वाले धनंजय कुमार सिंह, रजनीश कुमार, मंटू कुमार, छोटू कुमार, कामेश्वर यादव, सोनू कुमार, विमल कुमार यादव आदि ने भाग लिया। फोटो- 28 फरवरी अरवल- 27 कैप्शन- अरवल में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को न्यायालय द्वारा बरी किए जाने पर शनिवार को विजय जुलूस निकालते पार्टी कार्यकर्ता।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


