खराब पड़े 1521 चापाकलों की होगी मरम्मत
गर्मी के दिनों में पेयजल की समस्या को देखते हुए शीघ्र मरम्मत करने का दिया गया है निर्देश, जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस द्वारा समाहरणालय परिसर में लोक स्वास्थ्य प्रमंडल द्वारा चापाकलों की मरम्मत कार्य...

गर्मी के दिनों में पेयजल की समस्या को देखते हुए शीघ्र मरम्मत करने का दिया गया है निर्देश विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप खराब चापाकलों की शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित की जाएगी अरवल, निज प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस द्वारा समाहरणालय परिसर में लोक स्वास्थ्य प्रमंडल द्वारा चापाकलों की मरम्मत कार्य हेतु विशेष अभियान दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान गर्मी के मौसम को देखते हुए अरवल जिला अंतर्गत पांचों प्रखंड अरवल, कलेर, करपी, कुर्था एवं वंशी के लिए कुल 1521 चापाकलों की मरम्मत का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि आम नागरिकों को गर्मी के दिनों में पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े।
अरवल जिला अंतर्गत कुल 8846 चापाकल अधिष्ठापित हैं, जिनमें 2033 साधारण चापाकल तथा 6813 पीएचईडी चापाकल शामिल हैं। विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप खराब चापाकलों की शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जिलेवासियों को निर्बाध पेयजल उपलब्ध हो सके। लोक स्वास्थ्य प्रमंडल द्वारा सभी प्रखंडों में मरम्मत कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया गया है। मौके पर उप विकास आयुक्त, विशेष कार्य पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी के साथ जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। फोटो- 09 मार्च अरवल- 04 कैप्शन- अरवल स्थित कार्यालय से सोमवार को चापाकल मरम्मत दल के वाहन को झंडी दिखाकर रवाना करती डीएम अमृषा बैंस।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


