जेठ में दिखा सावन का नजारा
घोसी, निज संवाददाता सोमवार के दोपहर घोसी, मोदनगंज प्रखंड क्षेत्र के इलाकों में तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश ने लोगों को जेठ के महीने में ही सावन का एहसास कर दिया।

घोसी, निज संवाददाता सोमवार के दोपहर घोसी, मोदनगंज प्रखंड क्षेत्र के इलाकों में तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश ने लोगों को जेठ के महीने में ही सावन का एहसास कर दिया। दोपहर के 3 के लगभग आसमान में अंधेरा छाने से लोगों को शाम का नजर दिखने लगा। इसके बाद तेज आंधी के साथ झमाझम वर्षा से इलाके के खेत खलिहानों में पानी जमा हो गया। इस संदर्भ में इलाके के किसान गजानंद शर्मा का कहना है कि यह पानी किसानों के लिए वरदान साबित होगी खेतों में नमी आने के कारण किसान अपने खेतों की जुताई कर सकेंगे ताकि आने वाला रोहनी नक्षत्र में समय पर धान के विचारों की बुवाई संभव हो सके।
इसके साथ ही इलाके में किसान मकई के साथ-साथ सब्जी के फसल भी लगा पाएंगे जिससे किसानों को काफी राहत मिलेगी। हालांकि तेज हवा के कारण इलाके के कई जगहों पर बड़े पेड़ भी गिरने की सूचना प्राप्त हुई है। फोटो- 04 मई जेहाना- 20 कैप्शन- घोसी बधार में सोमवार को बेमौसम बारिश से खेतों में जलजमाव।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


