Unity Pledge at Ramdhari Singh Dinkar Jayanti in Jahnabad दिनकर जी की कविताओं में राष्ट्रभक्ति का होता है प्रवाह, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsUnity Pledge at Ramdhari Singh Dinkar Jayanti in Jahnabad

दिनकर जी की कविताओं में राष्ट्रभक्ति का होता है प्रवाह

जहानाबाद, नगर संवाददाता। इन्हें प्रोत्साहित कर शैक्षणिक और आर्थिक रूप से सहयोग करने की जरूरत है।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादSun, 14 Sep 2025 10:05 PM
share Share
Follow Us on
दिनकर जी की कविताओं में राष्ट्रभक्ति का होता है प्रवाह

जहानाबाद, नगर संवाददाता। भारत स्काउट और गाइड कार्यालय परिसर में आयोजित एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र के प्रति एकता की शपथ ली गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला संगठन आयुक्त हरिशंकर कुमार ने बताया कि भारत स्काउट गाइड से प्रशिक्षित छात्र- छात्राएं/ युवा- युवती देश- समाज के लिए समर्पित भाव से काम करते हैं। इन्हें प्रोत्साहित कर शैक्षणिक और आर्थिक रूप से सहयोग करने की जरूरत है। मौके पर उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता मृत्युंजय कुमार उर्फ भोला शर्मा ने रामधारी सिंह दिनकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्काउट- गाइड के द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय है।

इन्हें हर संभव सहयोग करेंगे। फोटो- 14 सितम्बर जेहाना- 14 कैप्शन- शहर स्थित भारत स्काउट और गाइड के कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राएं व गाइड।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।