फेरीवाला को झांसे में लेकर साड़ी लेकर हुआ फरार

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

घोसी, निज संवाददाता। घोसी थाना क्षेत्र के नहर सड़क पर साहोबीघा के समीप फेरीवाला व्यक्ति से बाइक सवार दो युवक ने साड़ी खरीददारी के नाम पर झांसा में लेकर हजारों रुपए का साड़ी लेकर फरार हो गया।

फेरीवाला को झांसे में लेकर साड़ी लेकर हुआ फरार

घोसी, निज संवाददाता। घोसी थाना क्षेत्र के नहर सड़क पर साहोबीघा के समीप फेरीवाला व्यक्ति से बाइक सवार दो युवक ने साड़ी खरीददारी के नाम पर झांसा में लेकर हजारों रुपए का साड़ी लेकर फरार हो गया। इस संबंध में मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मलाठी गांव निवासी मोहम्मद इस्माइल मामले की लिखित शिकायत घोसी थाना के पुलिस को दी है। घटना के संदर्भ में पीड़ित फेरीवाला ने बताया कि बाइक पर सवार दो युवक साड़ी खरीददारी के नाम पर उनके गाड़ी रुकवा कर साड़ी दिखाने को कहा। इसके बाद उसने बताया कि उन सभी साड़ी को पैक कर दो इसके बाद 29 साड़ी का गट्ठर अपने बाइक पर रखकर मोबाइल फोन पर पैसे देने की बात कहकर भाग चला।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि तत्काल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।