स्टेशन के समीप से उचक्का गिरोह की दो संदिग्ध महिलाएं पकड़ायी, हो रही पूछताछ
जहानाबाद शहर के अलग-अलग स्थानों पर लोगों के आभूषण और पर्स चुराने या उड़ाने वाले गिरोह में शामिल रहने वाली कथित दो महिलाओं को बुधवार की शाम पुलिस से हिरासत में...

स्टेशन के समीप से उचक्का गिरोह की दो संदिग्ध महिलाएं पकड़ायी, हो रही पूछताछ
जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। पटना - गया रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों के अलावा जहानाबाद शहर के अलग-अलग स्थानों पर लोगों के आभूषण और पर्स चुराने या उड़ाने वाले गिरोह में शामिल रहने वाली कथित दो महिलाओं को बुधवार की शाम पुलिस से हिरासत में लिया। लोगों ने दोनों महिलाओं को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने बुधवार की रात यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगर थाने की पुलिस शहर के अलग-अलग स्थानों पर गश्त लगा रही थी। स्टेशन के आसपास भी पुलिस का मूवमेंट जारी था। इस दौरान दो महिलाओं को लोगों ने पकड़ा। भीड़ लग गई। पूछताछ के क्रम में फिलहाल यह जानकारी दी गई है कि दोनो महिलाएं छिनतई या उचक्का गिरोह में शामिल रहने वाली है जो स्टेशन के पास एक व्यक्ति का चेन उड़ाने की कोशिश कर रही थी। इस दौरान पकड़ी गई। पुलिस के अनुसार हिरासत में ली गई दोनों महिलाएं बेला स्टेशन के समीप की निवासी बता रही है। सत्यापन कर उससे पूछताछ की जा रही है।
कुछ दिनों पूर्व भी राजकीय रेल थाने की पुलिस ने जहानाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म पर पांच महिलाएं को एक साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। महिलाएं बंगाल की मूल निवासी थी जो बेला स्टेशन के पास रहती थी। टेंट लगा खानाबदोश के रूप में रहकर विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों के चेन या पर्स चुराने या छीनने का धंधा किया करती थी। मामले में रेल थाने की पुलिस ने पांच महिलाओं को पूर्व में जेल भेजा था। बताया गया है कि छिनतई गिरोह में शामिल रहने वाली महिलाएं फिर से जहानाबाद शहर में सक्रिय हो गई है। फिलहाल हिरासत में ली गई महिलाओं से पुलिस पूछताछ कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।