
सोहसा मामले में तीन अलग-अलग प्राथमिकियां दर्ज
लड़की से छेड़खानी के आरोपी समेत दो लोग गिरफ्तार, मेहंदिया थाना क्षेत्र के सोहसा ग्राम में लड़की से छेड़खानी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
लड़की से छेड़खानी के आरोपी समेत दो लोग गिरफ्तार -नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी मेहंदीया, एक संवाददाता। मेहंदिया थाना क्षेत्र के सोहसा ग्राम में लड़की से छेड़खानी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना को लेकर तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें छेड़खानी करने वाले सहित दो की गिरफ्तारी कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार झा ने बताया कि पीड़िता के बयान पर अभियुक्त गोरखनाथ को गिरफ्तार कर व्यवहार न्यायालय जहानाबाद भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि गोरखनाथ के भाई धनंजय राम के द्वारा भी मेहंदिया थाना में एक कांड संख्या 229/25 दर्ज कराया गया है।
जिसमें 17 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। इसमें आरोप लगाया है कि इन लोगों के द्वारा हमारे भाई गोरखनाथ की जबरदस्त पिटाई की गई है। वहीं पीड़ित लड़की के दादा अशोक चौधरी के द्वारा भी मेहन्दीया थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें उनके द्वारा गांव के ही करीब आधा दर्जन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इन्होंने दर्ज प्राथमिक में कहा है कि नामजद सभी लोगों द्वारा हम सबों के घरों में तोड़फोड़ की गई है। जिससे हम लोगों की आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। इस घटना में तीन अलग अलग प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस काफी सख्त है और सभी आरोपितों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी कर रही है। गौरतलब हो कि सोहसा में रविवार को एक लड़की से छेड़खानी के बाद आरोपित गोरखनाथ की पिटाई कर दी गई थी। पिटाई के प्रतिशोध में मंगलवार की सुबह दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट को लेकर गांव के दो पक्षों में गहरा तनाव ब्याप्त था। जिसको लेकर पुलिस मंगलवार की सुबह से ही स्थाई रूप से कैम्प किये हुए है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस की उपस्थिती गांव में काफी बढ़ा दी गई है। जो दोषी हैं, उसे यथाशीघ्र जेल भेज दिया जाएगा। फोटो- 19 नवम्बर अरवल- 10 कैप्शन- अरवल के सोहसा गांव में दो पक्षों के तनाव को देखते हुए बुधवार को तैनात पुलिसकर्मी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




