
जदयू के वरिष्ठ नेता प्रो श्याम किशोर शर्मा का हृदय गति रुकने से निधन, शोक की लहर
पार्टी नेताओं ने उनके पैतृक गांव कड़ौना पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता कड़ौना निवासी प्रोफेसर श्याम किशोर शर्मा का निधन हो गया।
पार्टी नेताओं ने उनके पैतृक गांव कड़ौना पहुंचकर दी श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मित्र थे प्रो श्याम किशोर शर्मा जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता कड़ौना निवासी प्रोफेसर श्याम किशोर शर्मा का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से लोगों में शोक की लहर फैल गई। हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। परिजनों ने बताया कि अहले सुबह दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद परिजन लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की सूचना पर लोग उनके पैतृक गांव कड़ौना पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अपर्ति कर श्रद्धांजिल दी।
उनका अंतिम संस्कार वाराणसी में किया जाएगा। उनके निधन के बाद जदयू जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने उनके पैतृक गांव कड़ौना पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पार्टी का झंडा प्रोफेसर श्याम किशोर शर्मा के पार्थिव शरीर पर समर्पित किया और उनके परिवार के सदस्यों से मिलकर गहरी संवेदना प्रकट की। इसके अलावा, दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता कड़ौना पहुंचे और शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि वे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मित्र थे। 2005 में उन्होंने मखदुमपुर विधानसभा से चुनाव भी लड़ा था, जिससे उनका राजनीति में सक्रिय रूप से योगदान और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा स्पष्ट होती है। उनका योगदान पार्टी और समाज के लिए अनमोल था। वे एक अच्छे शिक्षाविद, समाजसेवी और जदयू के मजबूत स्तंभ थे। उनकी यादें और उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा पार्टी और जनता के दिलों में जीवित रहेंगी। जदयू पार्टी के सभी कार्यकर्ता और नेता इस दु:ख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़े हैं और हम सभी उनकी आत्मा की शांति की कामना करते हैं। जदयू नेता पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद कुशवाहा, जयप्रकाश चंद्रवंशी, निरंजन केशव प्रिंस, संजय सिंह, डॉ निरंजन अम्बेडकर, प्रो सुशील कुमार सिन्हा, रंगनाथ शर्मा, बैजनाथ शर्मा, राजू पटेल, मुरारी यादव, राजू निषाद, रामनरेश कुशवाहा, हरेराम शर्मा, रजनीश कुमार बिक्कू, पंकज कुमार राकेश, रणधीर पटेल, प्रेम कुमार पप्पू, राजेश मालाकार, रिंकी मालाकार ,सिया देवी, मधेश्वर यादव, फेकन चौधरी, शंकरदेव वर्मा सहित दर्जनों नेताओं ने प्रोफेसर श्याम किशोर को याद करते हुए उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया। फोटो- 11 दिसंबर जेहाना- 21 कैप्शन- सदर प्रखंड के कड़ौना में गुरुवार को जदयू के वरिष्ठ नेता प्रो श्याम किशोर शर्मा के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि देते गमगीन दिखे जदयू के वरीय नेता व कार्यकर्ता।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




