Tribute to Dr Mahendra Prasad A Legacy in Indian Pharma Industry पूर्व सांसद किंग महेन्द्र की पुण्यतिथि, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsTribute to Dr Mahendra Prasad A Legacy in Indian Pharma Industry

पूर्व सांसद किंग महेन्द्र की पुण्यतिथि

किंजर, एक संवाददाता। वक्ताओं ने महेंद्र प्रसाद उर्फ किंग महेंद्र को मगध का धरोहर बताया। साथ ही वक्ताओं ने कहा कि शुक्रवार को जहानाबाद जिले का यह लाल अपने कर्तव्य के बदौलत पूरे भारत ही नहीं बल्कि एशिया...

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादFri, 27 Dec 2024 10:30 PM
share Share
Follow Us on
पूर्व सांसद किंग महेन्द्र की पुण्यतिथि

किंजर, एक संवाददाता। भारत के जाने-माने दवा उद्योगपति सह पूर्व लोकसभा एवं राज्यसभा सांसद डॉक्टर महेंद्र प्रसाद उर्फ किंग महेंद्र की तृतीय पुण्यतिथि किंजर राम एकबाल सिंह पथ स्थित हिंद फार्मेसी प्रांगण में मनाई गई। इस मौके पर अधिवक्ता डॉक्टर साबिर हुसैन प्रोफेसर नरेंद्र सिंह चुन्नू, डॉक्टर अनिल कुमार सिंह, मीरा सिंह, पत्रकार सुशील प्रताप सिंह, ब्रजेश कुमार, मनोज कुमार यादव, सुनील चंद्रवंशी, किसान नेता गोरख सिंह सहित कई लोग मौजूद थे। वक्ताओं ने महेंद्र प्रसाद उर्फ किंग महेंद्र को मगध का धरोहर बताया। साथ ही वक्ताओं ने कहा कि शुक्रवार को जहानाबाद जिले का यह लाल अपने कर्तव्य के बदौलत पूरे भारत ही नहीं बल्कि एशिया महादेश में एक बिहारी होते हुए भी अपनी अमिट छाप छोड़ी थी। हम सभी किंजर वासी उन्हें सैलूट करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुशील प्रताप सिंह ने की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।