रसोईया एवं प्रखंड साधन सेवियों को दिया जाएगा मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

जहानाबाद, निज संवाददाता मध्याह्न भोजन योजना अंतर्गत विद्यालयों में कार्यरत चिन्हित चार रसोईया-सह-सहायक एवं जिले के चार प्रखंडों के प्रखंड साधनसेवियों को मास्टर ट्रेनर के रूप में विकसित करने के लिए...

रसोईया एवं प्रखंड साधन सेवियों को दिया जाएगा मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण

जहानाबाद, निज संवाददाता मध्याह्न भोजन योजना अंतर्गत विद्यालयों में कार्यरत चिन्हित चार रसोईया-सह-सहायक एवं जिले के चार प्रखंडों के प्रखंड साधनसेवियों को मास्टर ट्रेनर के रूप में विकसित करने के लिए दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान, पटना में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पीएम पोषण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण एवं स्वच्छ भोजन व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा रसोई संचालन से संबंधित आवश्यक मानकों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में राज्य निदेशालय से प्राप्त पीएम पोषण योजना रसोईया-सह-सहायक मार्गदर्शिका का वितरण भी विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत रसोईया-सह-सहायकों के बीच किया जा रहा है।

जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि पीएम पोषण योजना के सफल संचालन के लिए रसोईया-सह-सहायकों को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शिका वितरण के माध्यम से विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण एवं पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में सकारात्मक पहल की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।