ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की गई

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share

स्टेट हाइवे 69 पर निरंजन बिगहा की समीप हुई घटना, हादसे के बाद ट्रक चालक फरार, पुलिस ने दोनों वाहन को किया जब्त

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की गई

स्टेट हाइवे 69 पर निरंजन बिगहा की समीप हुई घटना शादी समारोह में शामिल होकर ननिहाल जा रहा था युवक हादसे के बाद ट्रक चालक फरार, पुलिस ने दोनों वाहन को किया जब्त कुर्था, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे-69 पर निरंजन बिगहा गांव के समीप मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार निरंजन बीघा देवी स्थान के पास कुर्था से किंजर की ओर जा रहे एक ट्रक और सामने से आ रही हीरो होंडा मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय ग्रामीणों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्था पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही कुर्था थाना की पीएसआई स्मिता उपाध्याय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। मृतक की पहचान मानिकपुर थाना क्षेत्र निवासी स्वर्गीय मितन बिंद के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। मृतक के पास से एक ब्लूटूथ हेडफोन, 100 रुपये नकद एवं गौरक्षणी मंदिर धाम की पार्किंग रसीद बरामद की गई है। परिजनों के अनुसार नीतीश कुमार चार भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी तथा उनका एक वर्ष का एक बच्चा है। बताया जाता है कि वे जहानाबाद स्थित गोरक्षणी से शादी समारोह में शामिल होकर अपने ननिहाल परशुरामपुर से लौट रहे थे, तभी निरंजन बिगहा देवी मंदिर के पास यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर बाजार में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्था पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। इधर, कुर्था थानाध्यक्ष समीर कुमार ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अरवल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।