धोखहारा मोड़ के पास ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत- पेज तीन के लिए
आक्रोशित लोगों ने मुआवजे के लिए की सड़क जाम, आक्रोशित लोगों ने मुआवजे के लिए की सड़क जाम

आक्रोशित लोगों ने मुआवजे के लिए की सड़क जाम दो घंटे तक स्टेट हाइवे जाम रहने के कारण लोगों को आवाजाही में हुई परेशानी किंजर, एक संवाददाता किंजर थाना क्षेत्र के एसएच 69 स्थित किंजर पालीगंज पथ में धोखहारा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर बुधवार की रात्रि में सड़क के किनारे पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। गुरुवार की सुबह जब आने जाने वाले लोगों की नजर पड़ी तो, पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद किंजर के प्रभारी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पहचान सिगोड़ी थाना क्षेत्र के बैरियाना ग्राम निवासी गुड्डू कुमार के रूप में हुई है।
गुरुवार की सुबह मृतक के परिजनों एवं गांव वाले लोगों ने शव को सड़क पर रखकर एसएच 69 को जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण स्कूली वाहनों सहित कई दर्जन बड़े वाहनों की कतार लग गई। पुलिस द्वारा काफी समझाने बुझाने के बाद सड़क जाम हटाया गया, फिर भी लगभग 2 घंटे तक सड़क जाम लग रहा। दो घंटे तक स्टेट हाइवे जाम रहने के कारण लोगों को आवाजाही काफी परेशानी हुई। जाम के कारण लोग दूसरे रास्ते से कई किलोमीटर की अतिरिक्त दूर तय कर जाना पड़ा। एसआई शशि कुमार सिन्हा ने शव को कब्जे में लेकर अरवल सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। मृतक ट्रैक्टर चला कर अपने परिवार वालों को भरण पोषण करता था। घर की महिलाएं मृतक शव के पास दहाड़ मार कर रो रही थी। आसपास के लोग इस हृदय विधायक घटना को देख काफी द्रवित हो रहे थे। फोटो- 16 अप्रैल अरवल- 06 कैप्शन- किजर के समीप सड़क दुर्घटना में गुरूवार को एक की मौत के बाद रोते परिवार। फोटो- 16 अप्रैल अरवल- 07 कैप्शन- किजर के समीप सड़क दुर्घटना में गुरूवार को एक की मौत के बाद सड़क जाम करते ग्रामीण।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


