
देवघर में हुए सड़क हादसे में अरवल के युवक की मौत
मेहंदिया, निज संवाददाताविदित हो कि झारखंड के देवघर में सड़क हादसे में भाजपा नेता आशुतोष कुमार के भाई आलोक कुमार की मौत हो गयी।
मेहंदिया, निज संवाददाता प्रखंड के राजखरसा गांव के लिए बुधवार का दिन अमंगल रहा। सुबह- सुबह लोगों को सड़क हादसे में एक युवक की मौत की मनहूस खबर मिली। जिससे गांव में मातम पसर गया। विदित हो कि झारखंड के देवघर में सड़क हादसे में भाजपा नेता आशुतोष कुमार के भाई आलोक कुमार की मौत हो गयी। जिसके बाद राजखरसा ग्राम में एकाएक कोहराम मच गया। मृतक आलोक का पैतृक गांव मेहंदिया थाना क्षेत्र के राजखरसा ग्राम में पड़ता है। लेकिन बिगत कई वर्षों से आलोक अपने भाई आशुतोष एवं माता-पिता के साथ गया में रहते हैं। जिसके कारण यहां उनके घर में ताला बंद रहता है।

लेकिन उनके पिता एवं आशुतोष कुमार का कभी-कभी घर में आना-जाना होते रहता था। ग्राम के निवासी एवं पूर्व मुखिया मनोज कुमार ने कहा कि सड़क किनारे आलोक खड़ा था, जहां गाड़ी जाने का कोई जगह ही नहीं बनता था, वैसे स्थिति में वहां पर जाकर गाड़ी से धक्का लगा निश्चित तौर पर यह जांच का विषय है। वहीं समाजसेवी नलिन शर्मा ने बताया कि आलोक एक निजी विद्यालय के बाउंड्री से सटकर खड़े थे और वहां से सड़क काफी दूर था। ऐसी स्थिति में गाड़ी को वहां जाकर धक्का मारना निश्चित तौर पर प्रायोजित हत्या लगता है जिसकी जांच होनी चाहिए। आलोक का दास संस्कार पटना के दीघा घाट में कराया जा रहा है। इस घटना को लेकर बुधवार के पूरा दिन राजखरसा ग्राम में उदासी छाई रही। बताया जाता है कि मृतक आलोक के दो पुत्र है जो गया में ही रहकर पढ़ाई करते हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


