बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहा युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

कोयरी बीघा गांव के समीप हुई दुर्घटना, पूरी रात खोजते रहे परिजन, सुबह में मिली लाश , कोयरी बीघा गांव के समीप हुई दुर्घटना, पूरी रात खोजते रहे परिजन, सुबह में मिली लाश

बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहा युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

कोयरी बीघा गांव के समीप हुई दुर्घटना, पूरी रात खोजते रहे परिजन, सुबह में मिली लाश पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव घर से बेटी की डोली उठने के बजाए बेटे का निकला अर्थी घोसी, निज संवाददाता। घोसी थाना क्षेत्र के कोयरी बिगहा गांव के समीप शनिवार की रात वाहन के धक्के से 25 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। मृतक युवक घोसी थाना क्षेत्र के लखीसराय गांव का रहने वाला था। जब रविवार की सुबह जब मधु कुमार की मौत की खबर लखीसराय गांव पहुंची तो गांव में मातमी में सन्नाटा पसर गया। दरअसल 30 अप्रैल को मधु की अपनी बहन की शादी होने वाली थी।

वह शादी का कार्ड बांटकर लौट रहा था तभी शनिवार की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। हालांकि परिजनों के द्वारा देर रात्रि तक घर नहीं पहुंचने पर काफी खोजबीन किया गया लेकिन कहीं अता-पता नहीं चला। बाद में रविवार की सुबह कोयरी विगहा गांव के समीप सड़क किनारे क्षतिग्रस्त बाइक के बगल में मधु का शव पड़ा मिला। बाद में घोसी थाना के पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को लेकर सदर अस्पताल जहानाबाद भेजा है। मधु की मौत के बाद उनके पिता राम जन्म शर्मा को बुरा हाल है। उनके घर में बेटी की शादी को लेकर खुशी का माहौल था। पंडाल से लेकर हलवाई, बैंड बाजे सारी तैयारी कर ली गई थी। लेकिन बेटे की मौत ने उनके जीवन पर दोहरी मार मारा है। एक तरफ बेटे की मौत हो गई तो दूसरी तरफ बेटी की शादी भी रुक गई। उन्होंने बताया कि जहां वैवाहिक गीत गये जा रहे थे वहीं पूरा परिवार में चीख पुकार मचा है। यह घटना उनके जीवन को झकझोर कर रख दिया। मधु की मौत के बाद पूरे लखीसराय गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल है। दरअसल मधु विवाहित युवक था और उसे दो बेटियां भी है जो अभी छोटी है। फोटो- 19 अप्रैल जेहाना- 13 कैप्शन- घोसी थाना क्षेत्र के कोयरी बिगहा के समीप सड़क दुर्घटना में युवक की मौत होने के बाद रविवार को पोस्टमार्टम हाउस के समीप गमगीन माहौल में खड़े परिजन।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।