दिवंगत सैनिक का शव घर पहुंचा, मातम में बदली होली की खुशियां
आषाढ़ी गांव में शव आते ही मचा कोहराम, पार्थिव शरीर को दर्शन करने के लिए उमड़े लोग , प्रखंड क्षेत्र के आषाढ़ी गांव में सोमवार को उस समय कोहराम मच गया, जब दिवंगत सैनिक अमरजीत कुमार का पार्थिव शरीर उनके...

आषाढ़ी गांव में शव आते ही मचा कोहराम, पार्थिव शरीर को दर्शन करने के लिए उमड़े लोग करीब 12 वर्षों तक अमरजीत ने दीं भारतीय सेना में अपनी सेवाएं करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के आषाढ़ी गांव में सोमवार को उस समय कोहराम मच गया, जब दिवंगत सैनिक अमरजीत कुमार का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा। गांव में जहां एक ओर होली की तैयारियां चल रही थीं, वहीं शहीद के शव के पहुंचते ही पूरा माहौल गमगीन हो गया। रंग और गुलाल की जगह लोगों की आंखों में आंसू नजर आए। आषाढी गांव निवासी अमरजीत कुमार वर्ष 2014 में बिहार रेजीमेंट, दानापुर में बहाल हुए थे।
करीब 12 वर्षों तक उन्होंने भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दीं। कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित सैनिक के रूप में वे अपने साथियों और अधिकारियों के बीच काफी लोकप्रिय थे। शव के साथ पहुंचे सूबेदार आरएन सिंह ने बताया कि अमरजीत कुमार वर्तमान में लाल जटा, दिल्ली में पोस्टेड थे। वे पिछले तीन वर्षों से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज दिल्ली स्थित आरआर हॉस्पिटल में चल रहा था। इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अंतिम दर्शन के लिए गांव एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। हर आंख नम थी और वातावरण अमरजीत कुमार अमर रहें के नारों से गूंज उठा। इसके उपरांत सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। सेना के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान स्थानीय प्रशासन की ओर से भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार, समाजसेवी विक्रम सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। अमरजीत कुमार अपने पीछे माता-पिता को छोड़ गए हैं। इनकी शादी नहीं हुई थी। उनके असामयिक निधन से पूरा गांव शोकाकुल है। होली जैसे पर्व पर आई इस दुखद खबर ने क्षेत्र में गहरा मातम पसार दिया है। फोटो- 02 मार्च अरवल- 04 कैप्शन- अरवल के करपी प्रखंड के अषाढ़ी गांव में दिवंगत जवान अमरजीत कुमार का पार्थिव शरीर पहुंचने पर श्रद्धांजलि देते लोग। फोटो- 02 मार्च अरवल- 05 कैप्शन- अरवल जिले के करपी प्रखंड के अषाढ़ी गांव में दिवंगत जवान के शव पहुंचने पर रोते-बिलखते परिजन।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


