Jahanabad News: खेत में करंट लगने से वृद्ध ग्रामीण की गई जान

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

Jahanabad News: भेलावर-काको के मंसूरचक गांव की है घटना, पसरा मातम, भेलावर (काको) थाना क्षेत्र के मंसूरचक गांव के बधार में एक वृद्ध ग्रामीण की सोमवार को करंट लगने से जान चली गई।

Jahanabad News: खेत में करंट लगने से वृद्ध  ग्रामीण की गई जान

Jahanabad News: भेलावर-काको के मंसूरचक गांव की है घटना, पसरा मातम जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। भेलावर (काको) थाना क्षेत्र के मंसूरचक गांव के बधार में एक वृद्ध ग्रामीण की सोमवार को करंट लगने से जान चली गई। मृतक अर्जुन प्रसाद (62 वर्ष) उक्त गांव के निवासी थे। इस घटना से उनके परिवार में मातम पसर गया। घर के लोगों का रो - रोकर हालत खराब हो रही थी। इस घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि उक्त वृद्ध खेती का काम करते हैं।

घटना का विवरण

सोमवार को वह खेत - बधार में पानी की स्थिति को देखने गए थे। यह भी बताया है कि 11 हजार वोल्ट का जर्जर हालत में तार लटका हुआ हालत में था जिसमें वह स्पर्श कर गए। बिजली प्रवाहित तार में स्पर्श होने से उनकी जान चली गई। घटना की सूचना पाकर अन्य ग्रामीण और परिजन दौड़े - दौड़े आए। लोगों ने अस्पताल में भी लाया लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों का कहना है की तार के संबंध में पूर्व में भी बिजली विभाग के पास पत्र लिखा गया था लेकिन उसमें सुधार नहीं किया गया। फोटो- 13 जुलाई जेहाना- 19 कैप्शन- भेलावर थाना क्षेत्र के मंसूरचक गांव की बधार में करंट से वृद्ध की मौत के बाद Àसोमवार को सदर अस्पताल में रोते-बिलखते परिजन।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह हादसा किस गांव में हुआ?
यह हादसा भेलावर-काको के मंसूरचक गांव में हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsJahanabad News: खेत में करंट लगने से वृद्ध ग्रामीण की गई जान