Jahanabad News: खेत में गए युवक की करंट लगने से गई जान, परिवार में मातम
Jahanabad News: रामदेव चक गांव में एक युवक रामजी कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। सुबह खेत में काम करने के दौरान टूटे हुए 440 वोल्ट के तार की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों में मातम पसर गया।

Jahanabad News: ग्रामीणों ने बताया कि रामदेव चक गांव निवासी रामजी कुमार सुबह में गांव के खेत बधार में गया था कृर्षि ट्रांसफार्मर से निकली 440 वोल्ट के तार की चपेट में आने से ष्घटना स्थल पर हुई मौत जहानाबाद, निज प्रतिनिधि।
घटना का संक्षिप्त विवरण
सिकरिया थाना क्षेत्र के रामदेवचक गांव में बुधवार की सुबह 40 वर्षीय एक युवक की करंट लगने से जान चली गई। इस घटना से मृतक के परिवार में मातम पसर गया। कुछ देर के लिए अफरा तफरी की स्थिति कायम हो गई। सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची। शव का पोस्टमार्टम करा उनके परिजनों को सौंपा गया। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि रामदेव चक गांव निवासी रामजी कुमार पिता बुलेटन साव सुबह में गांव के खेत बधार में गया था। जब वह वापस आ रहा था तो बधार में लगे ट्रांसफार्मर से 440 वोल्ट का एक तार पहले से ही टूट कर गिरा हुआ था। उसकी चपेट में आने से उक्त युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । गांव के अन्य लोगों ने जब मृत युवक को देखा तो हल्ला हुआ। कई ग्रामीण इकट्ठा हो गए और उन्हें इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार कहने के बावजूद भी लापरवाही बरती गई।बिजली विभाग के द्वारा पोल नहीं लगाने की वजह से तार टूट कर खेत में गिरा हुआ था जिसके चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी। परिजनों का रो - रोकर बुरा हाल था। फोटो- 02 सितम्बर जेहाना- 20 कैप्शन- सिकरिया थाना क्षेत्र के रामदेवचक गांव में बुधवार की सुबह करंट से युवक की मौत के बाद सदर अस्पताल में गमगीन माहौल में खड़े परिजन।


