सांप के डंसने से महिला की गई जान, पसरा मातम

May 06, 2026 09:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share

जहानाबाद, निज प्रतिनिधि।इस घटना के बाद उनके परिवार में मातम पसर गया। इस घटना के बाद उनके परिवार में मातम पसर गया।

सांप के डंसने से महिला की गई जान, पसरा मातम

जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। कल्पा थाना क्षेत्र के किनारी की निवासी महापति देवी नामक एक महिला की सांप के डंसने से मौत हो गई। बुधवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। महिला किनारी निवासी भरोसी मांझी की पत्नी थीं। इस घटना के बाद उनके परिवार में मातम पसर गया। लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना के संबंध में बताया गया है कि मंगलवार की शाम खाना बनाने के लिए उक्त महिला बर्तन और चावल निकालने के लिए घर के एक कमरे में गई हुई थी। एक ट्रंक के नीचे विषैला सांप छिपा हुआ था। महिला के बर्तन- चावल निकालने के दौरान सांप ने उन्हें डंस लिया।

महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया था लेकिन अंतत: उनकी जान चली गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।