
दरधा नदी के पास रेलवे टैक से बरामद शव की हुई पहचान
जहानाबाद, निज संवाददाता इसी दौरान वे दरधा नदी पुल के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए, जहां शाम के समय गुजरने वाली किसी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गयी थी।
जहानाबाद, निज संवाददाता शहर के दरधा नदी पुल के पास गुरुवार की शाम रेलवे ट्रैक से मिले शव की पहचान हो गयी है। मृतक की पहचान कल्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत ककड़िया गांव निवासी राजेंद्र पासवान के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेंद्र पासवान गुरुवार की शाम अपने घर से टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान वे दरधा नदी पुल के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए, जहां शाम के समय गुजरने वाली किसी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गयी थी। घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी (रेलवे पुलिस) ने शव को कब्जे में लिया और टाउन थाना की पुलिस के सहयोग से उसे सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवाया गया।
जब राजेंद्र पासवान घर नहीं लौटे, तो परिजन उनकी तलाश करते हुए विभिन्न थानों में पहुंचे। इसी क्रम में उन्हें जीआरपी से जानकारी मिली कि रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने शव की पहचान राजेंद्र पासवान के रूप में की। परिजनों ने बताया कि राजेंद्र पासवान की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। शुक्रवार की शाम शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




