Jahanabad News: पुल से गिरकर बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Jahanabad News: बुधवार को बंधुचक गांव में एक बुजुर्ग बैकुंठ बिंद की पुल से गिरने से मौत हो गई। वह 72 वर्ष के थे और गांव के पुल पर बैठे थे, जब उनका संतुलन बिगड़ा। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार में शोक का माहौल है।

Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के बंधुचक गांव में बुधवार को पुल से गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान बंधुचक गांव निवासी 72 वर्षीय बैकुंठ बिंद के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बैकुंठ बिंद गांव स्थित पुल पर बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे पुल के नीचे गड्ढे में जा गिरे, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल ले गए, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र कुमार शाही ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि बैकुंठ बिंद मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद घर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


