Jahanabad News: बाईपास पर ट्रैक्टर की ठोकर से दो लोग घायल
हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Jahanabad News: मखदुमपुर के निकट एनएच बाईपास पर ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को ठोकर मारी, जिससे रजनीश कुमार और प्रिंस कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज मखदुमपुर के रेफरल अस्पताल में किया गया और फिर मगध मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

Jahanabad News: मखदुमपुर,निज संवाददाता। मखदुमपुर के निकट एनएच बाईपास पर ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल में ठोकर मार दी। इस घटना में मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में रजनीश कुमार और प्रिंस कुमार दोनों छकौडी विगहा के रहने वाले हैं। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को विशेष इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया। घटना के बारे में बताया गया कि वे लोग मोटरसाइकिल से जा रहे थे। बगल से एक ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी।


