Jahanabad News: ट्रैक्टर से चोरी हुई बैट्री के साथ एक युवक धराया

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

Jahanabad News: जहानाबाद, निज संवाददाताविदित हो कि काको थाना क्षेत्र के धुमरिया गांव निवासी विनीत कुमार के आवेदन पर नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है।

Jahanabad News: ट्रैक्टर से चोरी हुई बैट्री के साथ एक युवक धराया

Jahanabad News: जहानाबाद, निज संवाददाता अलगना मोड़ के समीप ट्रैक्टर से बैट्री चोरी होने के मामले में पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है। विदित हो कि काको थाना क्षेत्र के धुमरिया गांव निवासी विनीत कुमार के आवेदन पर नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है। दिए आवेदन में बताया गया कि 18 अगस्त की रात अलगना मोड़ के पास उनके ट्रैक्टर की बैट्री चोरी हो गई थी। 21 अगस्त को वह अलगना मोड़ से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 8:30 बजे श्रीराम होटल के पास उनकी नजर एक लाल रंग के 12 वोल्ट की बैट्री पर पड़ी, जिसे एक व्यक्ति टेंपो पर लाद रहा था।

आवेदन में कहा गया है कि बैट्री को देखकर विनीत कुमार को संदेह हुआ कि यह वही बैट्री हो सकती है, जो उनके ट्रैक्टर से चोरी हुई थी। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम दीपक कुमार श्यामनगर मोहल्ले का रहने वाला बताया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsजहानाबादJahanabad News: ट्रैक्टर से चोरी हुई बैट्री के साथ एक युवक धराया