
घोसी में अलग- अलग स्थानों पर दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल
रेफर किया गया सदर अस्पताल , घायल सभी लोगों को इलाज को लेकर जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
रेफर किया गया सदर अस्पताल घोसी, निज़ संवाददाता। घोसी थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गया। घायल सभी लोगों को इलाज को लेकर जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया है। पहली घटना घोसी नहर फॉल के समीप की है जहां एक बाइक चालक ने पैदल चल रहे व्यक्ति को ठोकर मार दी जिसमें चुन्नू कुमार ग्राम निर्माणी मठ नामक व्यक्ति घायल हो गया। घायल युवा को ग्रामीणों ने घोसी पीएचसी में भर्ती कराया जहां से उसे बेहतर इलाज को लेकर जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं दूसरी घटना डहरपुर के समीप की है जहां एक नशे में धुत ऑटोचालक ने साइकिल से जा रही दो छात्रा को टक्कर मार दी जिसमें साइकिल सवार दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गई।
घायल छात्रा की पहचान कोमल कुमारी एवं गुड़िया कुमारी के रूप में की गई है जो अहियासा गांव की निवासी है। इस मामले की सूचना परिजनों को दे दी गई है। दुर्घटना के बाद ग्रामीण दोनों छात्राओं को इलाज को लेकर रेफरल अस्पताल घोसी में भर्ती कराया जहां से चिकित्सक ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। बाद में जहानाबाद के चिकित्सक ने एक छात्रा की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। इस दुर्घटना में पुलिस मौके से एक युवक को हिरासत में लिया है। दुर्घटना में शामिल ऑटो को भी पुलिस जब्त कर थाना लाई है। ग्रामीणों का कहना है कि हिरासत में लिया गया युवक ऑटो चला रहा था और वह शराब के नशे में धूत था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




