सिविल सर्जन कार्यालय में घुस कर प्रधान लिपिक को जान मारने की धमकी

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

जहानाबाद में सिविल सर्जन कार्यालय में एक व्यक्ति ने प्रभारी प्रधान लिपिक माधुरी कुमारी से दुर्व्यवहार कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी कुंदन कुमार, जो पहले डाटा ऑपरेटर थे, को अनियमितताओं के चलते पद से हटा दिया गया था। माधुरी ने पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

सिविल सर्जन कार्यालय में घुस कर प्रधान लिपिक को जान मारने की धमकी

जहानाबाद, निज संवाददाता। सिविल सर्जन कार्यालय में शुक्रवार को एक व्यक्ति द्वारा घुस कर प्रभारी प्रधान लिपिक से दुर्व्यवहार और जान मारने की धमकी दी गई। इस मामले में प्रभारी प्रधान लिपिक माधुरी कुमारी ने पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में माधुरी कुमारी ने बताया कि कुंदन कुमार पूर्व में हुलासगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में डाटा ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। विभागीय जांच में नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितता पाए जाने के बाद उन्हें पद से मुक्त कर दिया गया था। इसके बाद से वे दबाव बनाने व धमकी देने का काम कर रहे हैं।

शुक्रवार को कुंदन कुमार सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे और विभाग द्वारा जारी पत्र को निरश्त करने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। इस दौरान सिविल सर्जन ने प्रभारी प्रधान लिपिक माधुरी कुमारी को अपने कक्ष में बुलाया। इस दौरान कुंदन कुमार प्रधान लिपिक से भी उलझ पड़े और अभद्र व्यवहार करते हुए जान मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस प्रशासन से सिविल सर्जन कार्यालय में सुरक्षा बल के प्रतिनियुक्ति करने की भी मांग की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।