Jahanabad News: भंवर बिगहा विद्यालय में हजारों रुपए के सामान की चोरी

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

Jahanabad News: रतनी के भंवर बिगहा गाँव के प्राथमिक विद्यालय में अज्ञात चोरों ने दो कमरे का ताला तोड़कर पंखा और पाठ्य पुस्तकें चुरा ली हैं। प्रधानाध्यापक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। चोरों ने भंडार रूम का ताला तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Jahanabad News: भंवर बिगहा विद्यालय में हजारों रुपए के सामान की चोरी

Jahanabad News: रतनी। परसबिगहा थाना क्षेत्र के भंवर बिगहा गाँव स्थित प्राथमिक विद्यालय में अज्ञात चोरों ने दो कमरे का ताला तोड़कर पंखा सहित पाठय पुस्तक की चोरी कर ली है। इस सिलसिले में विद्यालय प्रधानाध्यापक के द्वारा थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में सूचक ने उल्लेख किया है कि गुरुवार शाम विद्यालय बंद कर हम सभी शिक्षक अपने-अपने घर चले गए। शुक्रवार सुबह जब विद्यालय पहुंचा तो देखा कि दो कमरे का ताला टूटा हुआ है और सामान गायब है। तब चोरी का एहसास हुआ। चोरों ने भंडार रूम का भी ताला तोड़ने का प्रयास किया लेकिन ताला नहीं टूट सका जिसके कारण वहां रखे खाद्यान सामग्री सहित अन्य सामान सुरक्षित बच गए।

पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।