Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsTheft at Javed Battery Shop Thieves Steal Batteries and Inverters in Karpi
हजारों रुपए मूल्य की बैटरी एवं इनवर्टर की चोरी

हजारों रुपए मूल्य की बैटरी एवं इनवर्टर की चोरी

संक्षेप:

करपी, निज संवाददाता। इसके उपरांत चोर भाग खड़े हुए। इतनी बड़ी संख्या में बैटरी एवं इनवर्टर चुराने से पता लगता है कि चोरों ने चोरी की बैटरी तथा इनवर्टर ढोने के लिए वाहन का प्रयोग किया होगा।

Dec 23, 2025 09:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

करपी, निज संवाददाता। स्थानीय थाना मुख्यालय स्थित जावेद बैटरी दुकान में चोरों ने सोमवार की देर रात चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान के गेट के ऊपर बनी जाली को काटकर दुकान के अंदर प्रवेश किये तथा इत्मीनान के साथ पांच बड़ा बैटरी तथा दो इनवर्टर एवं 12 ट्रैक्टर की बैटरी चुरा ली। इसके उपरांत चोर भाग खड़े हुए। इतनी बड़ी संख्या में बैटरी एवं इनवर्टर चुराने से पता लगता है कि चोरों ने चोरी की बैटरी तथा इनवर्टर ढोने के लिए वाहन का प्रयोग किया होगा। मंगलवार को सुबह 9:30 बजे दुकानदार को इस घटना की जानकारी मिली।

दुकानदार मुख्तार अहमद ने बताया कि करपी मखमिलपुर सड़क के किनारे मेरी जावेद बैटरी नाम से इनवर्टर एवं बैटरी की दुकान है। प्रतिदिन रात्रि के समय दुकान को बंद कर घर चले जाते हैं। सोमवार की रात्रि को भी दुकान को बंद कर घर चला गया था। मंगलवार को सुबह 9:30 बजे दुकान खोलने पहुंचा तो देखा कि मुख्य गेट के ऊपर बनी हुई जाली कटी हुई है। दुकान के अंदर जाने पर पता चला कि चोरों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। इन्होंने इसकी सूचना करपी पुलिस को दी। सूचना मिलते हीं पुलिस सब इंस्पेक्टर पप्पू कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। इन्होंने बताया कि इस घटना का शीघ्र ही उद्वेदन कर दिया जाएगा। फोटो- 23 दिसंबर अरवल- 04 कैप्शन- करपी में चोरी की घटना के बाद जांच करती पुलिस।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;