ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जहानाबादहुलासगंज में आयोजित जनता दरबार एक दर्जन मामले की हुई सुनवाई

हुलासगंज में आयोजित जनता दरबार एक दर्जन मामले की हुई सुनवाई

भूमि विवाद से संबंधित मामलों की हुई सुनवाई , स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया...

हुलासगंज में आयोजित जनता दरबार एक दर्जन मामले की हुई सुनवाई
हिन्दुस्तान टीम,जहानाबादSat, 21 May 2022 09:20 PM
ऐप पर पढ़ें

भूमि विवाद से संबंधित मामलों की हुई सुनवाई

सरकारी जमीन पर कब्जा, नाली- गली एवं आपसी बटवारा से संबंधित मामले अधिक आए

हुलासगंज, निज संवाददाता। स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। अंचला अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी के नेतृत्व में आयोजित जनता दरबार में लगभग एक दर्जन मामले की सुनवाई की गई ।काफी सुव्यवस्थित तरीके से थाना परिसर में जनता दरबार का संचालन होते हुए देखा गया।

अंचल अधिकारी ने बताया कि अधिकांश मामले भूमि विवाद से संबंधित सुनवाई के लिए लाए जाते हैं उसमें भी सरकारी जमीन पर कब्जा, नाली- गली एवं आपसी बटवारा से संबंधित मामले अधिक आ रहा है। जनता दरबार के माध्यम से काफी तेजी से आपसे विवादों को हल किया जा रहा है। प्राप्त शिकायतों के आधार पर दोनों पक्षों को बाजाब्ता सूचना देकर बुलाया जाता है तथा अपने अपने पक्ष में साक्ष्य एवं गवाह प्रस्तुत करने के बाद ही निष्कर्ष निकाला जाता है। तथा जो भी परिणाम होता है उसमें दोनों पक्षों की रजामंदी होती है। जनता दरबार में अपने शिकायतों के सुनवाई के लिए उपस्थित लोदीपुर गांव निवासी शंभू पासवान ने बताया कि जनता दरबार के माध्यम से त्वरित न्याय की परिकल्पना साकार हो रही है। दरबार में राजस्व पदाधिकारी अंकित कुमार अंचल निरीक्षक समसुल कंवर के साथ थानाध्यक्ष दीपक कुमार भी उपस्थित थे।

इनसेट

घोसी और ओकरी में चार मामलों की हुई सुनवाई

घोसी, निज़ संवाददाता। घोसी मोदनगंज ओकरी थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें 4 मामलों की सुनवाई की गई। मामले की जानकारी देते हुए राजस्व पदाधिकारी अंशु कुमारी ने बताया कि मोदी ने प्रखंड क्षेत्र में भूमि विवाद से संबंधित तीन मामलों की सुनवाई की गई जिसमें एक का ऑनस्पॉट निपटारा किया गया। वहीं दो में अगली तिथि निर्धारित की गई। इधर घोसी थाना परिसर में जनता दरबार में एक मामले की सुनवाई की गई। मामले की जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी दिनेश ने बताया कि सुनवाई के दौरान वादी को अगली तिथि निर्धारित की गई।

इनसेट

भूमि विवाद से संबंधित मामले को लेकर थाना में जनता दरबार आयोजित

शकुराबाद, निज संवाददाता। शकूराबाद थाना परिसर में शनिवार को भूमि सम्बंधित मामले को लेकर अंचलाधिकारी कौशल्या कुमारी एवं थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया । जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित चार मामले आये। जनता दरबार में आए मामले की जांच से संबंधित पदाधिकारी को सौंप गया और सभी फरियादियों को अगले शनिवार को बुलाया गया। जनता दरबार में थानाध्यक्ष राज किशोर प्रसाद,सीआई राजेंद्र प्रसाद चौधरी समेत आधे दर्जन फरियादी उपस्थित रहे।

इनसेट

जनता दरबार का आयोजन

करपी, निज संवाददाता। वंशी थाना में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन कर भूमि संबंधी विवाद पर विचार विमर्श किया गया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार तथा राजस्व पदाधिकारी अंचला कुमारी ने विवाद का निपटारा किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि कोनी गांव निवासी दो भाइयों विजय साव तथा संजय साव के बीच बंटवारा संबंधी विवाद विचार के लिए आया। इस पर विचार विमर्श करने के बाद दोनों को अगले शनिवार को थाना में आने का निर्देश दिया गया। दूसरा मामला बलौरा गांव का राजेंद्र सिंह तथा रामबचन सिंह के बीच आया था। विवाद नली गली को लेकर था। दोनों पक्षों को फैसला होने तक यथावत स्थिति बहाल रखने का निर्देश दिया गया। प्रत्येक शनिवार को थाना में भूमि संबंधी विवाद निपटारे को लेकर जनता दरबार आयोजित करने का निर्देश बिहार सरकार के द्वारा दिया गया है ।जिसमें अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष को इस दिन थाने में रहकर विवाद की सुनवाई करने का आदेश निर्गत है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें