Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsTeachers Protest in Jehanabad for Salary and Pension Demands
जहानाबाद कॉलेज के शिक्षाकर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर किया धरना-प्रदर्शन

जहानाबाद कॉलेज के शिक्षाकर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर किया धरना-प्रदर्शन

संक्षेप:

जहानाबाद, निज संवाददाता।धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए फैक्टनेब के मीडिया प्रभारी प्रो अरुण गौतम ने बताया कि आज हम अपने आन्दोलन के बल पर वेतन पेंशन भुगतान पाने के नजदीक है, अपने आन्दोलन को और तेज...

Sep 04, 2025 10:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

जहानाबाद, निज संवाददाता। बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ (फैक्टनेब) के आह्वान पर विभिन्न मांगों को के समर्थन में गुरुवार को जहानाबाद कॉलेज जहानाबाद के शिक्षाकर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर धरना-प्रदर्शन किया। विभिन्न मांगों में संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों के शिक्षाकर्मियों को वेतन, पेंशन भुगतान करने, शैक्षणिक सत्र 2015-18 से कुल आठ शैक्षणिक सत्रों का बकाया अनुदान राशि, बढ़ती मंहगाई दर पर एकमुश्त शिक्षाकर्मियों के बैंक खाते में भुगतान करने, अनुदान राशि की मांग के लिए विभागीय पोर्टल को चालू करने , स्नातक स्तर पर डेढ़ करोड़ एवं इण्टर स्तर पर पच्चास लाख रुपए की बंधेज समाप्त करने , 2007 के बाद नियुक्त शिक्षकों को चयन समिति गठित कर सेवा अनुमोदन करने आदि सात सूत्री राज्यस्तरीय मांगों तथा मगध विश्वविद्यालय बोधगया द्वारा रोक रखी गई अनुदान राशि को महाविद्यालयों को शीघ्र भुगतान करने, शासी निकाय सदस्य हेतु विश्वविद्यालय प्रतिनिधि का मनोनयन एवं शिक्षक प्रतिनिधि चुनाव प्रक्रिया यथाशीघ्र प्रारंभ करने आदि शामिल है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कॉलेज जहानाबाद के प्रभारी प्राचार्य डॉ रामउदय कुमार राकेश की अध्यक्षता में संपन्न हुई। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए फैक्टनेब के मीडिया प्रभारी प्रो अरुण गौतम ने बताया कि आज हम अपने आन्दोलन के बल पर वेतन पेंशन भुगतान पाने के नजदीक है, अपने आन्दोलन को और तेज करने की आवश्यकता है, प्रो अरुण गौतम ने आह्वान किया कि भारत के प्रधानमंत्री के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के कचहरी परिसर में 13 सितम्बर को आयोजित महाधरना में शिक्षाकर्मी भाग लें। आन्दोलन को फैक्टनेब के राज्य सचिव प्रो श्रवण कुमार, जिला महासचिव प्रो कमलेश कुमार, शिक्षक प्रतिनिधि प्रो सतीश कुमार रंजन, प्रो मनोज कुमार, प्रो कुमारी उषा, प्रो वीणा कुमारी, प्रो कहकसा तबस्सुम , प्रो करुणा कुमारी, प्रो उपेन्द्र कुमार, डॉ विजेन्द्र कुमार, प्रो राकेश कुमार रंजन, डॉ विनोद कुमार, प्रो सुशील कुमार, प्रो मसुद आलम, प्रो अखिलेश साव , प्रो बसंत कुमार, प्रो संजय कुमार प्रभात , डॉ विमलेश कुमार आदि ने संबोधित किया। फोटो- 04 सितम्बर जेहाना- 05 कैप्शन- शहर स्थित जहानाबाद कॉलेज जहानाबाद में धरना प्रदर्शन करते शिक्षक।