Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsTeachers Honored for National and State Awards in Jahangabad
शिक्षक अपने व्यवहार और कर्तव्य से बनाएं समाज में पहचान

शिक्षक अपने व्यवहार और कर्तव्य से बनाएं समाज में पहचान

संक्षेप:

जहानाबाद, नगर संवाददाता। कार्यक्रम में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित तृप्ति सिंह, राज्य पुरस्कार से सम्मानित पशुपति सिंह, प्रमोद कुमार, राजीव रंजन, संजय कुमार, ब्रजेश कुमार, अरविंद कुमार एवं मोसाहब...

Sep 14, 2025 10:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

जहानाबाद, नगर संवाददाता। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा प्राथमिक शिक्षक संघ भवन में जिला के वैसे सभी पुरस्कृत शिक्षक जो राष्ट्रीय या राज्य पुरस्कार से सम्मानित हैं, उन्हें सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता जहानाबाद जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शिवकिशोर शर्मा ने की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित तृप्ति सिंह, राज्य पुरस्कार से सम्मानित पशुपति सिंह, प्रमोद कुमार, राजीव रंजन, संजय कुमार, ब्रजेश कुमार, अरविंद कुमार एवं मोसाहब शर्मा को संघ के द्वारा सम्मानित किया गया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक अगर अपने दायित्व और कर्तव्य का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तो समाज में उनकी अलग पहचान बनेगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के अलावा समाज में सकारात्मक चीजों के प्रचार प्रसार में शिक्षक अपनी अग्रणी भूमिका निभाएं। यह जरूरी नहीं की सभी शिक्षकों को राष्ट्रीय या राज्य स्तर का पुरस्कार मिले। अगर समाज उन्हें सम्मान की नजरों से देख रहा है। उनके छात्र अगर शिक्षक को अपना आदर्श मानते हैं तो यह किसी सरकारी सम्मान से कम नहीं है। शिक्षक स्कूलों में शैक्षणिक वातावरण को बनाए रखें। बच्चों को एक बेहतर नागरिक बनाने में योगदान दें तो उनका जीवन और कार्य हमेशा याद किया जाएगा। सम्मान समारोह में अरवल जिला के प्रधान सचिव गिरिजेश शर्मा, प्रधान सचिव रामेंद्र शर्मा, वरीय उपाध्यक्ष श्रीधर सिंह, रामविनय कुमार, संजय कुमार, अंजनी कुमार, राजेश मिश्रा, पंकज कुमार, शांतनु कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अजय कुमार शर्मा, अविनाश कुमार चंचल, दिलीप कुमार के साथ सैकड़ों शिक्षक शामिल थे।