Jahanabad News: शिक्षक दिवस पर विद्यालयों में हुए विविध कार्यक्रम

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता।विद्यालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया और पूरे क्षेत्र में शिक्षक दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन...

Jahanabad News: शिक्षक दिवस पर विद्यालयों में हुए विविध कार्यक्रम

Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया और पूरे क्षेत्र में शिक्षक दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। मेहंदिया स्थित विजन वर्ल्ड एकेडमी में भी शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, कविता-पाठ, भाषण एवं नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अ’भिभावक उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsजहानाबादJahanabad News: शिक्षक दिवस पर विद्यालयों में हुए विविध कार्यक्रम