Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsTeacher Day Rahul Kumar the Selfless Educator of Kurtha Provides Free Education to All
नौकरी छोड़ कुर्था बाजार में बच्चों को शिक्षा दान कर रहे हैं राहुल कुमार

नौकरी छोड़ कुर्था बाजार में बच्चों को शिक्षा दान कर रहे हैं राहुल कुमार

संक्षेप: कुर्था, एक संवाददाता। सरकारी तंत्र से अलग हटकर ये कुर्था बाजार स्थित अपने घर पर सृजन क्लासेज होम के नाम से बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने का काम रहे हैं।

Thu, 4 Sep 2025 10:47 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

कुर्था, एक संवाददाता। शिक्षक दिवस पर ऐसे लोग भी सराहना के पात्र हैं, जो बगैर किसी लालच के समाज हित में कार्य कर रहे हैं। इनमें कुर्था के शिक्षक राहुल कुमार उर्फ गुड्डू सर भी इनमें से एक हैं। जो कई वर्षों से हर जाति धर्म के बच्चों को नि:स्वार्थ भाव से नि:शुल्क शिक्षा दे रहे हैं। सरकारी तंत्र से अलग हटकर ये कुर्था बाजार स्थित अपने घर पर सृजन क्लासेज होम के नाम से बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने का काम रहे हैं। गांव की मिट्टी से लगाव रहने के कारण मल्टी नेशनल कंपनी में मेरीन इंजीनियर की नौकरी छोड़कर राहुल कुमार बारहवीं तक के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने का काम कर रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हालांकि अस्थायी तौर पर नौकरी में रहते हुए नि:शुल्क शिक्षा देने की शुरुआत 17 वर्ष पहले की थी लेकिन जॉब छोड़ने के बाद 8 साल से स्थायी रूप से बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान कर रहें हैं। उनके सृजन शिक्षा होम से निकले विद्यार्थी आईआईटी, आईबी, एक्टिंग, मरीन इंजीनियरिंग सहित कई क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रहे हैं। वर्तमान में उनके कोचिंग में 90 से 100 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। हालांकि इस होम स्कूल में उसी बच्चे को एडमिशन लिया जाता है जिस बच्चों में पढ़ने की जिज्ञासा हो। छात्रों के शिक्षा देने में वे कोई कसर नहीं छोड़ रहे। ऐसे शिक्षकों को सम्मान देने की जरूरत है।