निलंबन के बाद भी राजस्व कर्मचारी कर रहा डोंगल का प्रयोग
रतनी, निज संवाददाता।इस मामले में रतनी के अंचल अधिकारी नुजहत से पूछने पर बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है।

रतनी, निज संवाददाता। रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित राजस्व कर्मचारी सह प्रभारी अंचल निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार के द्वारा निलंबन के बाद भी रविवार को दाखिलखारीज एवं परिमार्जन के लिए डोंगल का प्रयोग किया गया। इस मामले में रतनी के अंचल अधिकारी नुजहत से पूछने पर बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। वहीं एसडीएम राजीव रंजन सिन्हा ने कहा कि निलंबित राजस्व कर्मचारी के निलंबन के बाद डोंगल का उपयोग गंभीर मामला है। निलंबन अवधि में उनके द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की जाएगी। यदि उनके द्वारा निलंबित होने के बाद भी डोंगल के उपयोग का मामला सही पाया जाएगा तो उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।
विदित हो कि रतनी अंचल में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी सह अंचल निरीक्षक अमरेंद्र कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे कसमा पंचायत के उदयपुरा गांव के एक व्यक्ति से राजस्व कार्य के लिए रिश्वत ले रहे हैं। वायरल वीडियो की जांच डीएम के निर्देश पर एसडीएम के द्वारा की गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर जिलाधिकारी के द्वारा उन्हें निलंबित करते हुए निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जहानाबाद राजस्व कार्यालय निर्धारित किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



