प्राचीन देवी मंदिर में अखंड कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

Feb 04, 2026 10:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share

शहर के प्राचीन देवी मंदिर में 24 घंटे का अखंड कीर्तन आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने वाद्य यंत्र के साथ हरे राम हरे कृष्ण का जाप किया। आयोजन का शुभारंभ विधि विधान से किया गया, जिसमें कई प्रमुख लोग शामिल हुए। गुरुवार को पूजा अर्चना के साथ इसका समापन होगा।

प्राचीन देवी मंदिर में अखंड कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

वाद्य यंत्र के साथ अखंड कीर्तन को सफल बनाने में दूर दराज के श्रद्धालु लोग भी सहभागिता निभा रहे हैं अखंड कीर्तन का बुधवार को विधि विधान के साथ मंत्र उच्चारण व पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया जहानाबाद, निज संवाददाता। शहर के प्राचीन देवी मंदिर में 24 घंटे का अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया है। अखंड कीर्तन में हरे राम हरे कृष्ण के अनवरत जाप से आसपास का पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। वाद्य यंत्र के साथ अखंड कीर्तन को सफल बनाने में दूर दराज के श्रद्धालु लोग भी सहभागिता निभा रहे हैं। जिले में डब्ल्यूएचओ से संबद्ध लोगों द्वारा आयोजित अखंड कीर्तन का बुधवार को विधि विधान के साथ मंत्र उच्चारण व पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में राकेश कुमार, आशुतोष कुमार, अविनाश कुमार, दिनकर जी, संतोष कुमार तथा मंदिर के पुजारी राकेश पांडे व मंदिर समिति के विजय कुमार सत्कार व कुणाल कुमार समेत कई प्रमुख लोग जुटे हुए हैं। आयोजक टीम ने बताया कि देवी माता की महिमा अपरंपार है। सभी श्रद्धालुओं के मनोकामना पूरी करते हैं। उनकी टीम का भी मनोकामना पूरा हुआ है, इसके उपलक्ष्य में अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया है। गुरुवार की दोपहर में अखंड कीर्तन का पूजा अर्चना के साथ समापन होगा। धार्मिक अनुष्ठान को लेकर मंदिर एवं वहां प्रतिस्थापित सभी भगवान तथा देवी माता की प्रतिमा को पूरी तरह से फूल माला से सजाया संवारा गया है। शोभा देखते बन रही है। प्रसाद वितरण का भी कार्यक्रम चल रहा है। फोटो- 04 फरवरी जेहाना- 19 कैप्शन- शहर स्थित प्राचीन देवी मंदिर परिसर में बुधवार को आयोजित अखंड कीर्तन में शामिल श्रद्धालु।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।