Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsSub-Divisional Police Officer Inspects Parasi Police Station Reviews Pending Cases
थाने में लंबित मामलों का शीघ्र करें निष्पादन

थाने में लंबित मामलों का शीघ्र करें निष्पादन

संक्षेप:

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने रात में परासी थाना का किया निरीक्षण , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल के द्वारा शुक्रवार की रात परासी थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

Sat, 29 Nov 2025 09:07 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने रात में परासी थाना का किया निरीक्षण -हाजत, मलखाना एवं विभिन्न लंबित कांडों के अनुसंधान की समीक्षा अरवल, निज संवाददाता। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल के द्वारा शुक्रवार की रात परासी थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी थाना पहुंचते ही थानाध्यक्ष के द्वारा द्वारा पौधा देकर स्वागत किया गया। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा परासी थाने के दैनिकी कार्य, हाजत, मालखाना, सीसीटीएनएस प्रणाली, सीरिस्ता कार्यों तथा विभिन्न लंबित कांडों के अनुसंधान की समीक्षा की एवं उनके द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने थानाध्यक्ष एवं अनुसंधानकर्ता को सभी लंबित मामले का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

साथ ही पुलिस पब्लिक के बीच रिश्ता बना कर काम करने की हिदायत दी गयी। उन्होंने कहा कि थाने में कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर आता है तो पुलिस पदाधिकारी गंभीरता से सुनने का काम करेंगे एवं उस पर त्वरित कार्रवाई करेंगे। आम जनता से किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिए। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि जनता को सभी पुलिसिंग सुविधा शीघ्र देने का निर्देश दिया गया है। इस मौके पर परासी थाने के सभी पुलिस पदाधिकारी, पुलिस जवान उपस्थित थे। फोटो- 29 नवम्बर अरवल- 06 कैप्शन- अरवल के परासी थाने का शनिवार को निरीक्षण करती एसडीपीओ कीर्ति कमल।