राज्य स्तरी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए छात्रा सम्मानित
मखदुमपुर, निज संवाददाता। विद्यालय के हेड मास्टर श्याम नारायण वैद ने उसकी सफलता के लिए शुभकामना देते हुए उसे सम्मानित किया।

मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर स्थित प्रोजेक्ट इंटर कन्या विद्यालय की छात्रा नेहा कुमारी ने बिहार बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम में अच्छा प्रदर्शन किया है। राज स्तरीय प्रतियोगिता में स्टेड अवार्डी के रूप में चयनित होने पर विद्यालय परिवार के द्वारा उसे सम्मानित किया गया। विद्यालय के हेड मास्टर श्याम नारायण वैद ने उसकी सफलता के लिए शुभकामना देते हुए उसे सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इससे विद्यालय का गौरव बढ़ा है। इससे स्कूल के छात्राओं को प्रेरणा मिलेगी। हेड मास्टर ने बताया कि छात्रा को अच्छे प्रदर्शन करने के लिए राज्यपाल और जिलाधिकारी के द्वारा भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सुनैना कुमारी ने किया। फोटो-24 दिसंबर जेहाना-02 कैप्शन-प्रोजेक्ट इंटर हाई स्कूल मे बाल विज्ञान शोध में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज स्तर पर सम्मानित छात्रा नेहा कुमारी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।