प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं
बैठक में जिले के स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने पर जोर , जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्टर में आयुष्मान भारत (डीईसी) की बैठक की गई।

बैठक में जिले के स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने पर जोर आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज के लिए निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध करने का निर्देश जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्टर में आयुष्मान भारत (डीईसी) की बैठक की गई। बैठक में जिले के स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने और आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत जहानाबाद जिला अंतर्गत निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध किया जाना है। जिला पदाधिकारी द्वारा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत एक निजी अस्पताल सूचीबद्ध है, सभी प्राप्त आवेदन को बैठक में प्रस्तुत किया गया ताकि एनएचए के गाइडलाइन के अनुसार निजी अस्पताल को सूचीबद्ध किया जा सके ताकि योजना के तहत आमजनों को लाभ ले सके।.साथ
ही अनुश्रवण करते हुए तेजी लाने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया। उक्त बैठक में जिला पदाधिकारी के साथ साथ सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग पूनम कुमारी, जिला विकास पदाधिकारी स्मृति, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. विनोद कुमार सिंह, कार्रकारी अधीक्षक सह प्रभारी अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मीना कुमारी, प्रभारी गैर संचारी रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। फोटो- 28 अप्रैल जेहाना- 19 कैप्शन- शहर स्थित डीएम ऑफिस में मंगलवार को आयुष्मान भारत से संबंधित बैठक में अधिकारियों को निर्देश देती डीएम अलंकृता पांडेय।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


