Jahanabad News: पंचायत स्तर पर खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

Jahanabad News: स्टेडियम में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं, नियमित सफाई का निर्देश, जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर बुधवार को जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई...

Jahanabad News: पंचायत स्तर पर खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

Jahanabad News: स्टेडियम में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं, नियमित सफाई का निर्देश बैडमिंटन कोर्ट के खराब हो रहे वुडन फ्लोर की मरम्मत का निर्देश जहानाबाद, नगर संवाददाता जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर बुधवार को जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने इंडोर स्टेडियम, मल्लहचक मोड़ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, बैडमिंटन कोर्ट, प्रकाश व्यवस्था समेत उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।

सफाई की स्थिति

स्टेडियम में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिलने पर नियमित सफाई कराने का निर्देश दिया गया। वहीं, स्टेडियम के खाते में उपलब्ध राशि से दो सफाई कर्मियों की व्यवस्था करने को कहा गया।

वुडन फ्लोर की मरम्मत

बैडमिंटन कोर्ट के खराब हो रहे वुडन फ्लोर की मरम्मत के लिए भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को स्थल निरीक्षण कर प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया गया। अपर्याप्त प्रकाश व्यवस्था को भी जल्द दुरुस्त करने को कहा गया। इसके बाद डीएम की अध्यक्षता में खेल विभाग की समीक्षा बैठक हुई। इसमें पंचायत स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने पर जोर दिया गया।

खेल प्रतियोगिताएं

डीएम ने उपलब्ध खेल मैदानों और संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने तथा बच्चों एवं युवाओं को नियमित खेल गतिविधियों से जोड़ने का निर्देश दिया। पंचायत स्तर पर नियमित खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने के लिए जिला खेल पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया। फोटो- 02 सितम्बर जेहाना- 18 कैप्शन- शहर स्थित इंडोर स्टेडियम का बुधवार को निरीक्षण करती डीएम छिरिड वाई भूटिया।

सामान्य प्रश्न

स्टेडियम में सफाई की स्थिति कैसी थी?
स्टेडियम में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsजहानाबादJahanabad News: पंचायत स्तर पर खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच