Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsSpeeding Auto Accident Injures 18-Year-Old in Kako Market
ऑटो के धक्के से 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल

ऑटो के धक्के से 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल

संक्षेप:

काको ,निज संवाददाता।दुर्घटना में घायल युवक की पहचान काको प्रखंड के ऑलियाचक गांव निवासी अरविंद प्रसाद के पुत्र छोटू उर्फ संजीव कुमार के रूप में हुई है।

Wed, 5 Nov 2025 09:53 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

काको ,निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के काको बाजार स्थित पुरानी थाना के पास बुधवार की शाम तेज रफ्तार ऑटो ने 18 वर्षीय युवक को धक्का मार दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में घायल युवक की पहचान काको प्रखंड के ऑलियाचक गांव निवासी अरविंद प्रसाद के पुत्र छोटू उर्फ संजीव कुमार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छोटू कुमार काको बाजार से अपने घर ऑलियाचक लौट रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ऑटो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काको पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया। घटना के बाद ऑटो चालक वाहन समेत फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाजार क्षेत्र में आए दिन तेज गति से ऑटो और बाइक के चलने के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही काको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस ऑटो चालक की पहचान और वाहन का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने की बात कह रही है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से बाजार क्षेत्र में स्पीड कंट्रोल और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।