Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsSP Lohan Ensures Strict Action Against Criminals in Shakurabad Public Dialogue
शकूराबाद थाने में एसपी ने किया जनसंवाद, लोगों की सुनी समस्या कहा होगा निदान

शकूराबाद थाने में एसपी ने किया जनसंवाद, लोगों की सुनी समस्या कहा होगा निदान

संक्षेप:

एसपी ने कहा कि किसी भी कीमत पर अपराधी बख़्शे नहीं जाएंगे, आप लोग का सहयोग अपेक्षित है, शकूराबाद थाना के प्रांगण में शुक्रवार को पुलिस पब्लिक जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Jan 30, 2026 11:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

एसपी ने कहा कि किसी भी कीमत पर अपराधी बख़्शे नहीं जाएंगे, आप लोग का सहयोग अपेक्षित है सूचना देने वालों का नाम गुप्त रहेगा और पुलिस इस पर कार्रवाई करेगी रतनी, निज संवाददाता। शकूराबाद थाना के प्रांगण में शुक्रवार को पुलिस पब्लिक जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसंवाद में एसपी अपराजित लोहान उपस्थित लोगों से रूबरू हुए तथा उनकी समस्याएं को सुना। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि किसी भी कीमत पर अपराधी बख़्शे नहीं जाएंगे। आप लोग का सहयोग अपेक्षित है। आप लोग सहयोग करें तो हम लोग का भी काम आसान होगा। उन्होंने कहा कि इस जिले में शराब गांजा व सूखा नशा का प्रचलन की जानकारी मुझे मिली है।

यह हमारे यूथ को कमजोर कर रहा है। सूखा नशे की लत में आकर कई युवा गंभीर बीमारी की चपेट में आ गए या तो फिर उनकी मौत भी हुई है। ऐसे में सूखा नशा, गांजा तस्करी के अलावा शराब तस्करी करने वालों की सूचना आप लोग दें। सूचना देने वालों का नाम गुप्त रहेगा और पुलिस इस पर कार्रवाई करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कार्रवाई में किसी प्रकार की कोताही होगी तो अगला जनसंवाद जब हम लगाएंगे तो उसमें आप लोग से पुन: उस मामले में फीडबैक लेंगे। जनसंवाद के दौरान गुलाबगंज में हुए दो दिन पूर्व रोड़ेबाजी मामले पर भी उन्होंने याचिकाकर्ता से लंबी बातचीत की। वहीं थानाध्यक्ष राहुल कुमार को सख्त निर्देश दिया कि अगर आप गंभीर धारा लगाते हैं तो इसके पहले घटनास्थल का जांच जरूर करें ताकि निर्दोष लोग घटना में न फंसे। उन्होंने कहा कि पहले महिला हेल्प डेस्क चालू कराया गया था जिससे महिलाओं को काफी राहत मिली है। अब सरकार के निर्देश पर अभया ब्रिगेड का गठन किया गया है। इसके तहत महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना है वैसे शिक्षा संस्थान व सार्वजनिक स्थल जहां पर महिलाओं का आवागमन अधिक है वहां पर अभया ब्रिगेड काम करेगी ताकि महिलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो सके। हालांकि अतिक्रमण पर भी लोगों के द्वारा एसपी को ध्यान आकृष्ट कराया गया जिस पर उन्होंने कहा कि जहां पर सड़क बाजार में बेवजह अतिक्रमण है या बालू गिट्टी सड़क किनारे लोग़ गिराकर छोड़ दिए हैं ऐसे लोगों से मिलकर उन्हें नोटिस दें और 48 घंटा के अंदर अगर वह लोग अतिक्रमण नहीं हटते हैं या नोटिस नहीं लेते हैं तो ऐसे लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करें। इस मौके पर अपर थानाध्यक्ष सोहन कुमार ,रामचंद्र सिंह ,दीपक कुमार ,अजीत कुमार ,ध्रुवनाथ बैठा ,अवधेश प्रसाद ,सुनील कुमार, मुन्ना दीवान के अलावे मुखिया नवीन कुमार उपप्रमुख राजेश्वर प्रसाद उर्फ बाबा सहित कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग शामिल थे। फोटो- 30 जनवरी जेहाना- 22 कैप्शन- जिले के शकूराबाद थाना में शुक्रवार को आयोजित जनसंवाद में लोगों को संबोधित करते एसपी अपराजित लोहान।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;