अपराधियों पर रखें कड़ी नजर, और तेज करें गश्त

Apr 06, 2026 10:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share

देर रात तक घंटों चली क्राइम मीटिंग में एसपी ने दिया निर्देश, जिले के पुलिस कप्तान अपराजित लोहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक एवं थाना प्रभारियों...

अपराधियों पर रखें कड़ी नजर, और तेज करें  गश्त

देर रात तक घंटों चली क्राइम मीटिंग में एसपी ने दिया निर्देश जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन के सभागार में रविवार की देर रात तक जिला स्तरीय मासिक अपराध गोष्ठी( क्राइम मीटिंग) का आयोजन किया गया। जिले के पुलिस कप्तान अपराजित लोहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक एवं थाना प्रभारियों ने भाग लिया। ​बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कई मुख्य बिंदुओं पर कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने ​जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस पेट्रोलिंग (गश्त) को और प्रभावी बनाने तथा अपराधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया।

लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए एसपी ने समय-सीमा निर्धारित की। अवैध शराब की बिक्री, भंडारण एवं अवैध खनन में संलिप्त माफियाओं के विरुद्ध 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाते हुए कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को महत्वपूर्ण भूमिका निभाने हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे ही सराहनीय कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। फोटो- 06 अप्रैल जेहाना- 18 कैप्शन- शहर स्थित ग्राम प्लेक्स के सभागार में सोमवार को पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते एसपी अपराजित लोहान।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।