स्वतंत्रता दिवस पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्काउट और गाइड के कैडेट किया गया पुरस्कृत
अरवल में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर नवजोत सिमी ने स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित परेड में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्काउट और गाइड कैडेट को प्रोत्साहन राशि देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने कैडेटों को अनुशासन और समर्पण की भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

एसपी ने कैडेटों को अनुशासन एवं समर्पण की भावना को बनाए रखने के लिए किया प्रेरित अरवल, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर नवजोत सिमी के द्वारा भारत स्काउट और गाइड अरवल के कैडेट को स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित परेड में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्काउट और गाइड कैडेट को प्रोत्साहन राशि देकर पुरस्कृत किया गया। एसपी ने कैडेटों के उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही अनुशासन एवं समर्पण की भावना को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर जिला संगठन आयुक्त राजेश कुमार ने बताया कि भारत स्काउट और गाइड कैडेट को 15 अगस्त 2025 पर आयोजित परेड में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्काउट और गाइड कैडेट को प्रोत्साहित किया गया यह बहुत ही गर्व का विषय है।
स्काउट और गाइड कैडेट और मेहनत करें और जीवन में आगे बढ़े। इस कार्यक्रम में प्लाटून कमांडर आशुतोष कुमार, प्लाटून कमांडर काजल कुमारी, स्काउट कैडेट प्रिंस कुमार, अंकित कुमार, रवि कुमार, रोशन राज, राज रतन एवं गाइड कैडेट सिमपु कुमारी, अनु कुमारी, मंसू कुमारी, पल्लवी कुमारी के साथ परेड प्रदर्शन में भाग लेने वाले सभी स्काउट और गाइड के कैडेट उपस्थित रहे। फोटो- 09 अप्रैल अरवल- 01 कैप्शन- स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित परेड में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्रा को गुरुवार को पुरस्कृत करते पुलिस अधीक्षक डॉक्टर नवजोत सिमी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


