Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsSonbhadra BDO Conducts Surprise Raids on Fertilizer Shops to Combat Black Marketing

बीडीओ ने कई खाद दुकानों में की छापेमारी
संक्षेप: करपी, निज संवाददाता।इस दौरान खाद दुकानों के दस्तावेज, बिलिंग मशीन सहित स्टॉक एवं उर्वरकों की क्वालिटी जांच की।
Sun, 24 Aug 2025 09:44 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
करपी, निज संवाददाता। सोनभद वंशी सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र में रविवार के दिन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने कई खाद दुकानों पर औचक छापेमारी की। इस दौरान खाद दुकानों के दस्तावेज, बिलिंग मशीन सहित स्टॉक एवं उर्वरकों की क्वालिटी जांच की। बीडीओ ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के दुकानों में खाद की कालाबाजारी एवं नकली उर्वरकों की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बीडीओ ने कहा कि कोई भी किसान अगर उर्वरक के संबंध में कोई शिकायत देगा तो जांचोपरांत उस खाद दुकान पर करवाई की जाएगी।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




