ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जहानाबादश्रीराम ने तोड़ा धनुष, जनक को किया कल्याण (पेज पांच का लीड)

श्रीराम ने तोड़ा धनुष, जनक को किया कल्याण (पेज पांच का लीड)

कार्यक्रम में वर-वधु दोनों पक्ष के लोग हुए शामिल, शहर के कई जगहों पर इन दिनों धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम चल रहा है। अलगना मोड़ पर अयोध्या के संत पहुंचे हुए हैं। रामकथा चल रहा...

श्रीराम ने तोड़ा धनुष, जनक को किया कल्याण (पेज पांच का लीड)
हिन्दुस्तान टीम,जहानाबादWed, 03 Mar 2021 07:40 PM
ऐप पर पढ़ें

श्यामनगर सूर्यमंदिर घाट पर रामविवाह का हुआ आयोजन

धनुष भंग के बाद हल्दी कलश व अन्य कार्यक्रमों का चलता रहा दौर

कार्यक्रम में वर-वधु दोनों पक्ष के लोग हुए शामिल

जहानाबाद। निज संवाददाता

शहर के कई जगहों पर इन दिनों धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम चल रहा है। अलगना मोड़ पर अयोध्या के संत पहुंचे हुए हैं। रामकथा चल रहा है। दिन में यज्ञ मंडप में फेरी देने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही है। शाम ढलते ही शहर के कई इलाकों का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बन चुका है। कहीं भगवान का जन्मोत्सव तो कहीं रामविवाह का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को शहर के श्याम नगर सूर्यमंदिर परिसर घाट के समीप राम विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसके पहले धनुष भंग कार्यक्रम किया गया। जब देश-विदेश के राजा-महाराज शिव धनुष को नहीं तोड़ पाए तो राजा जनक को काफी निराशा हुई। विश्वामित्र के इशारे पर श्रीराम धनुष भंग करने और जनक के प्रण को पूरा करने के लिए उठे। मंच पर ज्योंहि भगवान श्रीराम पहुंचे। आचार्य पंकज मिश्रा ने रामायण के उपरोक्त दोहे की प्रस्तुति की। उदित उदय गिरी मंच पर रघुवर बाल पतंग, विकसे संत सरोज सव हरर्षे लोचन भृंग इसके बाद धनुष भंग हुआ। जनकनंदनी माता सीता ने भगवान श्रीराम के गले में वरमाला डाला। उपस्थित लोगों ने भगवान और माता सीता की आरती उतारी। इसके बाद वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हो गया। हल्दी, कलश से लेकर मंडप के कार्य हुआ। मोहल्ले के लोग वर-वधु के रुप में शामिल हुए। बारात भी निकाली गई। श्यामनगर से शक्ति नगर तक बारात गई। इसके बाद मिलन का कार्यक्रम हुआ। आचार्य पंकज मिश्रा के सानिध्य में पूरे रीति रिवाज के साथ श्रीराम विवाह महोत्सव का समापन हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराए गए। विवाह महोत्सव को देखने के लिए शहर के विभिन्न मोहल्ले के लोग पहुंचे थे।

फोटो-03 मार्च जेहाना-09

कैप्शन-राम विवाह के मौके पर शोभा यात्रा के दौरान भगवान श्रीराम व जानकी की आरती उतारते लोग।

फोटो-03 मार्च जेहाना-03

कैप्शन-शहर के अलगना मोड़ पर यज्ञ मंडप में फेरी देते श्रद्धालु।

इनसेट

शिव पुराण महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

घोसी। निज संवाददाता

घोसी में शिव पुराण महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। घोसी प्रखंड के मध्य विद्यालय के समीप महायज्ञ को लेकर करीब 500 महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर कलश यात्रा में शामिल हुई। घोसी बाजार का भ्रमण करते हुए श्रद्धालु शर्मा गांव स्थित फल्गू नदी के तट पर पहुंचे जहां कलश में पवित्र जल ग्रहण किया गया। आयोजनकर्ता अजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि यह धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम महाशिवरात्रि तक चलेगा। महादेव और पार्वती के विवाह के बाद यह कार्यक्रम भंडारे के साथ संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में वृंदावन के संत या किशोरी जी को बुलाया गया है।

फोटो-03 मार्च जेहाना-35

कैप्शन-घोसी में आयोजित यज्ञ को लेकर भोलेनाथ का जयकारा लगाते हुए जलभरी के लिए जाते श्रद्धालु।

इनसेट

धार्मिक अनुष्ठान के लिए शहर में निकाली गई कलश यात्रा

कलश यात्रा में गाजे-बाजे के साथ शामिल हुए सैकड़ों श्रद्धालु

सहवाजपुर भोलेनाथ मंदिर में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन

जहानाबाद। निज संवाददाता

शहर के सटे सहवाजपुर मोहल्ला स्थित शिव मंदिर में वार्षिकोत्सव समारोह को लेकर बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालु शामिल हुए। हाथ में कलश लेकर श्रद्धालु मंदिर परिसर से जल भरी के लिए निकले। इस दौरान महिलाएं धार्मिक गीतों की प्रस्तुति कर रही थी। धार्मिक गीतों की प्रस्तुति से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ था।

कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालु भोलेनाथ का जयकारा लगा रहे थे। पीेला वस्त्र धारण कर श्रद्धालुओं की टोली विभिन्न जगहों से होते हुए दरधा-यमुना स्थित संगम घाट पहुंचे। जहां पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल ग्रहण कराया गया। जल लेने के बाद श्रद्धालु एनएच 83 से होते हुए सहवाजपुर स्थित मंदिर परिसर पहुंचे। जहां पवित्र जल से भूमि पूजन कराया गया। धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम के लिए कलश स्थापित की गई। ग्रामीणों ने बताया कि दो दिनों तक अखंड का आयोजन होगा। छह मार्च को हवन के बाद भंडारा किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। आसपास मोहल्ले के लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।

फोटो-03 मार्च जेहाना-22

कैप्शन-सहवाजपुर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम को लेकर शामिल महिलाएं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें